शिक्षा से ही संविधान की ताकत को पहचान पाएगा समाज : मथुरा
बाबा साहब अांबेडकर जयंती महोत्सव में बोले विधायक, लटानी में निकली भव्य झांकी
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है भारत का संविधान। संविधान की शक्ति को पहचानना समाज का काम है और यह तभी संभव होगा जब समाज का जोर शिक्षा पर होगा। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखित भारत का संविधान की रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है क्योंकि यह महाभारत और रामायण से भी बड़ा ग्रंथ है।यह बातें टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रविवार को लटानी में आयोजित अम्बेडकर जयंती महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान कही। अम्बेडकर क्लब लटानी में रविवार को अम्बेडकर जयंती महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। विधायक समेत अन्य जगहों से आये अतिथियों और क्लब के सदस्यों ने भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गाजे-बाजे और जय भीम के नारों के साथ लटानी गांव में रैली निकाली गई।
रैली में भगवान बुद्ध, सावित्री बाई फुले, संत गाडगे, भगत सिंह, अम्बेडकर आदि महापुरुषों के रूप में सजे हुए बाल कलाकारों की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। बुद्ध वंदना और पंचशूल मंत्र के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। केन्दुआटांड़ गांव की आदिवासियों युवतियों ने पारम्परिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से एससी एसटी इम्प्लॉइज एसोशिएशन के महासचिव कृष्ण बल्लभ पासवान, डिग्री कॉलेज टुंडी के प्रोफेसर डॉ अविनाश कुमार, उमेश बौद्ध, बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास, बसपा जिलाध्यक्ष अभय कुमार, राजकुमार भारती, अशोक कनौजिया, रामपदो रोहिदास, राजकुमार कनौजिया, शंभूनाथ भारती, रणधीर कुमार,निताई चन्द्र दास,प्रेम बच्चन बौद्ध, बबलू दास, रामसेवक राम, शोभा बेसरा,रंजीत दास , सुनील रवि दास आदि ने सम्बोधित किया जबकि इस मौके पर मुख्य रूप से लटानी पंचायत के मुखिया मो ऐनुल हक,बिनोद कुमार, पूर्व जिप सदस्य सुनील मुर्मू,अजीत मिश्रा, दिलीप राम, शांति बाला मिंज,प्रबोध मंडल, बाबूराम मांझी, सचिन दास,बिनेश मुर्मू, रफीक अंसारी, श्रीकांत रवि दास, राजकुमार दास,सुबल रवि दास, द्वारिका रवि दास, अनादि दास,मथुर दास, नीलकमल दास,राजू रवि दास,प्रदीप दास आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद दास ने किया।