सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था के खिलाफ अभाविप ने किया गेट जाम

0

सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था के खिलाफ अभाविप ने किया गेट जाम

मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सदर अस्पताल में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जमकर बवाल काटा। अस्पताल के मुख्य गेट को जाम करते हुए अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन करते हुए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिषद कार्यकर्ताओं के आंदोलन की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद पहुंचे। उन्होंने युवाओं को समझा बुझा कर जाम को हटवाया। मौके पर परिषद के जिला संयोजक उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि उत्पाद सिपाही की दौड़ चल रही है, राज्य भर के युवा दौड़ में भाग ले रहे है बेहोश होकर सदर अस्पताल में भर्ती हो रहे है लेकिन सदर अस्पताल की व्यवस्था एकदम लचर है। युवाओ का सही से इलाज नही हो पा रहा है। कहा अभियर्थियों की कॉरिडॉर में रख कर इलाज किया जा रहा है, एक-एक बेड मे चार-चार अभियार्थी को रखा जा रहा है। कहा उत्पाद सिपाही का दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेना पर झारखंड सरकार ने जिस तरह अपने झूठे वादे किए हैं वादे के अनुकूल झारखंड में काम नहीं होने पर युवा लोग रोजगार की तलाश में अपनी जान देने पर मजबूर है। इस मौके पर जिला संयोजक उज्जवल तिवारी, गिरिडीह नगर मंत्री बबलू यादव, झारखंड प्रदेश के जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू, नगर सह मंत्री रोहित बरनवाल, चंदन ओझा, गिरिडीह कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन चंद्रवंशी, कॉलेज उपाध्यक्ष राहुल पांडे, अनीश कुमार राय, अभिजीत सिन्हा, चैतन्य मिश्रा, क्रिस पासवान, आदित्य पासवान, हेमंत तिवारी, आयुष सिंह, रोशन राणा, सदानंद सिंह, सुजल चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *