धनबाद के 20 धार्मिक स्थल होंगे पर्यटक स्थल के रूप में अधिसूचित
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): धनबाद जिले के 20 धार्मिक स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में घोषित किया जाएगा। जिला पर्यटन संवर्धन परिषद से अनुशंसित प्रस्तावों पर राज्य पर्यटन संवर्धन समिति ने मुहर लगाते हुए नए पर्यटक स्थलों को अधिसूचित करने पर सहमति दे दी है।
नए पर्यटक स्थल
लिलोरी मंदिर कतरास, मां देशवाली मंदिर कच्छी बलिहारी, मोहलबनी काली मंदिर, श्री श्री रामराज मंदिर चिटाही धाम, बिरसा मुंडा पार्क, मां झोरबुद्धि गर्म कुंड, रेजली डैम, शक्ति मंदिर, शिव मंदिर पथराकुल्ही, गौरी शंकर धाम, वन काली मंदिर, प्रियदर्शनी पार्क, श्री बूढ़ा बाबा शिव मंदिर, दलदली आश्रम, दुख हरनी मंदिर, कल्यानेश्वरी मंदिर, लिलोरी मंदिर गंगापुर, राजातालाब व राजागढ़ मंदिर, गरम कुंड चरकखुर्द एवं भागुड़ी डैम शामिल है।
लोगों में खुशी की लहर
बाघमारा विधानसभा अंतर्गत 9 वीं सदी की धरोहर प्राचीन शिव मंदिर श्री बुढ़ा बाबा शिव मंदिर, लिलोरी मंदिर कतरास बाजार एवं रामराज मंदिर चिटाही धाम के राज्य सरकार के द्वारा पर्यटन स्थल के लिए अधिसूचित किए जाने पर लोगों में खुशी की लहर है।
श्री बूढ़ा बाबा शिव मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष लखन प्रसाद महतो एवं ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब अपने धरोहर की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ क्षेत्र वासियों के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी। आर्थिक उपार्जन के साथ-साथ क्षेत्र का विकास भी बढ़ेगा।