विधायक शत्रुघ्न पहुंचे कोयरीडीह, पीड़ित परिवार से की मुलाकात लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Advertisements

विधायक शत्रुघ्न पहुंचे कोयरीडीह, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सोनारडीह ओपी क्षेत्र के कोयरीडीह में शुक्रवार रात कोल कारोबारी शुभम यादव की हुई हत्या के दूसरे दिन शनिवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। विधायक ने घटना की जानकारी ली और इसे दुर्भाग्यपूर्ण व गंभीर चिंता का विषय बताया।
उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाघमारा की जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर हाल में शांति और सुरक्षा बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top