शशि प्रकाश सिंह बने देवघर के नए उपायुक्त

Advertisements

शशि प्रकाश सिंह बने देवघर के नए उपायुक्त

निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से किया औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण

डीजे न्यूज, देवघर : देवघर जिले के 47वें उपायुक्त के रूप में आज शशि प्रकाश सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले में सुचारु प्रशासन और विकास कार्यों को गति देने की बात कही।

मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आम जनता, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर एक सकारात्मक प्रशासनिक वातावरण तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू हों और किसी भी पात्र लाभुक को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top