Advertisements
आम आदमी पार्टी ने जारी किया क्यूआर कोड
झारखंड में जनाधार बढ़ाने का प्रयास तेज
डीजे न्यूज, धनबाद: आम आदमी पार्टी के नेता शदरे आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पार्टी ने झारखण्ड में जनाधार को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग हेतु क्यूआर कोड लॉन्च किया है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब
मॉडल की तरह ईमानदार एवं जनहितकारी राजनीति को झारखंड में स्थापित करने के लिए सहयोग की अपील कार्यकर्ताओं से की है। साथ ही इस अभियान में आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु क्यूआर कोड स्कैन कर पार्टी के सकारात्मक और बदलाव की राजनीति को सशक्त बनाने में योगदान देने का आग्रह किया है।