तानाशाही रवैया अपना रही उत्तर प्रदेश पुलिस: माकपा

Advertisements

तानाशाही रवैया अपना रही उत्तर प्रदेश पुलिस: माकपा

डीजे न्यूज, रांची:
नोएडा में न्यूनतम वेतन और काम करने लायक परिस्थितियों की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे मज़दूरों को बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से अधिकांश मजदूरों के परिवारजनों को यह जानकारी भी नहीं है कि वे कहां है। शुक्रवार को सीपीआई (एम) के अखिल भारतीय महासचिव काॅ. एम.ए.बेबी के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल मज़दूर परिवारों से मिलने के लिए नोएडा जा रहा था जिसे रास्ते में रोक दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव कॉमरेड एम ए बेबी के अलावा पोलिट ब्यूरो सदस्य एवं सांसद   कॉमरेड अमरा राम और आर अरुण कुमार तथा सांसद वी शिवदासन और ए रहीम शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल को वहीं सड़क पर धरना देना पड़ा। अंततः जिला मजिस्ट्रेट को उनसे मिलने के लिए सहमत होना पड़ा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की झारखंड राज्य कमिटी ने उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन के इस रुख की कड़ी निंदा की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top