मुकुंदा बस्ती में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बेटी की शादी का सामान समेत 80 हजार की संपत्ति खाक 

Advertisements

मुकुंदा बस्ती में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बेटी की शादी का सामान समेत 80 हजार की संपत्ति खाक

डीजे न्यूज,

तिसरा, धनबाद : तिसरा थाना क्षेत्र के मुकुंदा बस्ती निवासी जाटू मोदक के घर में सोमवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर में रखे कपड़े, कागजात सहित 70 से 80 हजार रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पुत्री के विवाह के लिए खरीदे गए कपड़े व अन्य सामान भी जल गए हैं।

घटना के संबंध में पीड़ित जाटू मोदक ने कहा कि वह शादी विवाह में खाना बनाने का काम करते हैं। सोमवार की सुबह कैटरिंग के काम को लेकर गुलूडीह गए थे। उनकी पत्नी और पुत्री कुसमा टांड़ रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। घर में आग लगने की सूचना बस्ती वालों ने दी। जब तक घर पहुंचे तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि पुत्री का विवाह तय हो चुका है, उसके लिए धीरे-धीरे करके कपड़े और सामान खरीद रहे थे, वह भी जलकर राख हो गया है।

सूचना पाकर मुकुंदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल गोराई, भाजपा बलियापुर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष सुनील मोदक, श्रीराम गोराई सहित अन्य लोग पीड़ित के घर पहुंचे। उनको आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई है और यथासंभव मदद कराने का काम किया जाएगा।

 

इधर मुकुंदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल गोराई और मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक ने कहा है कि जाटू मोदक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए बलियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को इस घटना से दूरभाष पर अवगत कराया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top