टुंडी में शिक्षा अभियान की रणनीति तय

Advertisements

टुंडी में शिक्षा अभियान की रणनीति तय
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :
टुंडी प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ विशाल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रधान शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में स्कूल रूआर 2026 अभियान के तहत 5-18 वर्ष के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
बीडीओ ने कहा कि अभियान के तहत 3 दिन से अधिक अनुपस्थित बच्चों के घर शिक्षक जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूलों से टैग किया जाएगा और पंचायत स्तर पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने वाले मुखिया को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुखिया इंद्ररलाल बास्की, जय नारायण मंडल, संकुल साधन सेवी हरिमोहन मुखर्जी, सहदेव मंडल, प्रवीण गुप्ता, बीपीओ उमेश कुमार पासवान, मनोज कुंभकार, अनंत शक्ति और टुंडी के विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top