जामताड़ा में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : KYC अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : KYC अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

डीजे न्यूज, जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित रविदास के नेतृत्व में पिंडारी रेलवे फाटक से आगे रेलवे की भूमि पर बने क्षतिग्रस्त मकान में की गई।

इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 68/26 दिनांक 15.10.2026 धारा 111(2)(b)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) BNS 2023, 66(B)(C)(D) IT ACT व 42(3)(e) टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सुनीत कुमार दास, 25 वर्ष, पिता सुरेश दास

2. कपिल दास, 30 वर्ष, पिता अनिल दास

3. सीतेश्वर दास, 29 वर्ष, पिता परिमल दास – तीनों ग्राम सीताकाटा

4. तनवीर अंसारी, 20 वर्ष, पिता यासीन अंसारी, ग्राम काशीटांड़ – सभी थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा

जब्त सामान

मोबाइल- 11, टैब- 01, सिम कार्ड- 12

अपराध का तरीका अपराधी SBI, UCO बैंक सहित अन्य बैंकों का KYC अपडेट, E-Challan, शादी कार्ड, बिजली बिल, गैस पाइप लाइन व पानी कनेक्शन का APK फाइल भेजकर और खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर WhatsApp स्क्रीन शेयर कराकर ठगी करते थे। ठगी की रकम को विभिन्न राज्यों के फर्जी बैंक खातों से निकासी की जाती थी। इनका कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्य है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top