उकमा में महिलाओं ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प

Advertisements

उकमा में महिलाओं ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पूर्वी टुंडी प्रखंड के उकमा पंचायत अंतर्गत नवडीहा गांव में सोनोत संथाल समाज के प्रखंड अध्यक्ष संदीप हांसदा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नवडीहा गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।

इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए संदीप हांसदा ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान पूर्वी टुंडी के सभी गांवों में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अभी भी नशे की गिरफ्त से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया है, जो हमारे विकास में बड़ी बाधा बन गया है।

उन्होंने आगे कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य और समाज को नई दिशा देने के लिए नशा का त्याग करना बेहद जरूरी है। इस मौके पर मुख्य रूप से बोदीनाथ बेसरा, सुरेश मरांडी, हेमलाल मांझी, मीना हेंब्रम, सावित्री मुर्मू, संजोती मुर्मू, देव मरांडी, अनिता कुमारी, बसंती टुडू, सादमुनी मरांडी, रावण हांसदा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top