लटानी में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महोत्सव का भव्य समापन 

Advertisements

लटानी में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महोत्सव का भव्य समापन

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : लटानी सोलह आना द्वारा आयोजित 24 प्रहर व्यापी श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन महोत्सव का रविवार को कुंज मिलन के साथ धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। संकीर्तन समापन पर सैकड़ों महिला पुरुषों ने हरि नाम संकीर्तन सह कुंज मिलन का आनंद उठाया। समापन समारोह में वीरभूम पश्चिम बंगाल की संकीर्तनिया चन्द्रावली पाल ने बांग्ला गीत व धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी। किर्तनीया गायिका ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया । उन्हाने कहा कि जीवन काल में कितनी विपत्ति क्यों नहीं आ जाये. हम सब को भगवान की भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए. अपने धर्म और संस्कृति से हमेशा जुड़कर रहना चाहिए। हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने में लटानी के सदस्यगण एवं ग्रामवासी का सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top