राजगंज में रफ्तार का कहर, दो युवकों की दर्दनाक मौत रहमतगंज में पसरा मातम

राजगंज में रफ्तार का कहर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

रहमतगंज में पसरा मातम

डीजे न्यूज, धनबाद: राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के समीप एनएच-19 पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक कथित तौर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार को बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान चालीबंगला के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। खासकर सैजान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे रहमतगंज इलाके में शोक का माहौल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top