सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी

डीजे न्यूज, राजगंज: राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के समीप दिल्ली-कोलकाता रोड पर बुधवार शाम करीब छह बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक धनबाद के पांडरपाला निवासी बताए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर कुछ दूरी तक खून के धब्बे बिखरे मिले।
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच समेत अन्य माध्यमों से छानबीन कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top