मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से तीन की मौत, दो जख्मी

Advertisements

मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से तीन की मौत, दो जख्मी

डीजे न्यूज, धनबाद: मुनीडीह ओपी क्षेत्र के बंद पड़े कैप्टिव प्लांट में शनिवार देर रात गैस कटर सिलिंडर फट गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। मृतकों में संजय यादव, आनंद ताम्रकर और मो. अजहरूद्दीन शामिल हैं। मो. अब्राहिम और मो. इमामुद्दीन जख्मी हैं। दोनों जख्मी का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है। सिलिंडर ब्लास्ट करने की घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय वहां 8 से 10 लोग मौजूद थे। जैसे ही सिलेंडर फटा, उसकी गैस बेहद तेजी और भयावह तरीके से बाहर निकलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों की स्थिति गंभीर हो गई। दम घुटने जैसे हालात बन गए और चार लोग गैस की चपेट में आकर गंभीर रूप से प्रभावित हो गए। हादसे के तुरंत बाद सभी जख्मियों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान संजय और अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।
मृत संजय के परिजनों ने बताया कि वह दोस्तों के साथ काम करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात करीब 1 बजे वह अचानक घर पहुंचे और सांस फूलने, खांसी और बेचैनी की शिकायत करने लगे। परिजनों के अनुसार वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। पूछने पर केवल इतना बताया कि गैस सिलेंडर फट गया। किस काम के लिए वह  गया था, यह स्पष्ट रूप से नहीं बता पाया। उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी और मुंह से झाग भी निकलने लगा। परिजन उसे एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top