मर्सी हॉस्पिटल ने प्रथम वर्षगांठ पर लगाया स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
जनरल सर्जरी, हड्डी रोग, मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, दंत रोग, त्वचा रोग, गुर्दा रोग एवं ईएनटी से संबंधित मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया इलाज, दवाइयों एवं जांच पर मिली दस प्रतिशत की छूट
इस तरह का आयोजन करना गर्व की बात : डॉ परमहंस मिश्रा
डीजे न्यूज, गिरिडीह : मर्सी हॉस्पिटल ने अपने प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए तीन सौ से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।
शिविर के दौरान जनरल सर्जरी, हड्डी रोग, मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, दंत रोग, त्वचा रोग, गुर्दा रोग एवं ईएनटी से संबंधित मरीजों की जांच एवं परामर्श किया गया। मरीजों को बेहतर इलाज की सलाह देने के साथ-साथ दवाइयों एवं जांच पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गई।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें समय पर उपचार के प्रति जागरुक करना है। शिविर में आए मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है।
इस शिविर में जनरल सर्जन डॉ. अनुज अनिल लड्डा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रोइश उद्दीन, फिजिशियन मो. शहजाद शेख, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलावती पाडिगेला, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल शाहाबादी एवं डॉ. सौरभ जगनानी (सेवानिवृत्त), गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. आनंद कुमार, अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डॉ. निकेश सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहा आजाद, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विवेक डोकानिया सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।
मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परम हंस मिश्रा ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ के मौके पर इस तरह का आयोजन करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल द्वारा इसी तरह के जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं अस्पताल के निदेशकों ने कहा कि तीन सौ से अधिक मरीजों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि लोगों को इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आगे भी समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में अस्पताल प्रबंधन ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।