स्कूल और कॉलेजों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई शुरू कराएं सरकार झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की राज्य स्तरीय सम्मेलन में उठी आवाज

Advertisements

स्कूल और कॉलेजों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई शुरू कराएं सरकार

झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की राज्य स्तरीय सम्मेलन में उठी आवाज

डीजे न्यूज, धनबाद झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के तत्वावधान में श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल सरायढेला के सभा गृह में शनिवार को राज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।  सम्मेलन के दौरान स्कूल और कॉलेजों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग सरकार से की गई। वक्ताओं ने कहा कि  बांग्ला भाषा की पढ़ाई और विकास की दिशा में किसी भी जनप्रतिनिधि ने अब तक न तो  विधानसभा और न ही लोकसभा में आवाज उठाई है। आने वाले समय में इसका जवाब दिया जाएगा।
मौके पर बेंगू ठाकुर, सुजीत रंजन, भवानी बंधोपाध्याय, पार्थ सारथी दत्ता, उत्तम गुहा, सुभाष सिंघा रॉय, बाबू लाल चक्रवर्ती, डॉ एन-एम दास, डॉ अमलेंदु सिंहा, सुशोभन चक्रवर्ती, प्रिय बनर्जी, बुला दास, हन्ना दास, भारती मुखर्जी, सुजाता रंजन, रघुनाथ रॉय, अशोक पाल, मुकुल चंद्र, रवि दास, परितोष घोषाल, जितेंद्र बेड़ियां, समीर मोंडल, पिरु सुर, पप्पू सूत्रधार, सपन चटर्जी, गोविन्दो ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top