परसबनिया में 65 लोगों की हुई नेत्र जांच

Advertisements

परसबनिया में 65 लोगों की हुई नेत्र जांच

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):पारसबनिया शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को विमला रामकृष्ण बजाज आई हॉस्पिटल देवघर के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 65 लोगों की नेत्र जांच की गई । इस दौरान आवश्यकता के अनुसार लोगों को मुफ्त दवा एवं चश्मा प्रदान किया गया। नेत्र जांच के पश्चात मोतियाबिंद के कुल 20 मरीज पाए गए, जिनका मुफ्त आपरेशन किया जाएगा। जांच शिविर को संपन्न कराने में राकेश कुमार रवानी, मुकेश गोराय, बबलू महतो, कैलाश बाउरी, शंकर दत्त, जीवन दत्त, महादेव बाउरी, रमेश, जागेश्वर गोराय आदि का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top