आग लगने से नाबालिग की मौत
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कर्माटांड़ में शनिवार को नाबालिग की मौत आग से हो गई। घटना के समय मृतका अपने घर में अकेली थी। उसकी मां स्नान करने तालाब गई थी। जब मृतका के भाई पवन रवानी घर पहुंचे तो ऊपरी मंजिल के कमरे में किशोरी को जली हालत में देखा। पवन के शोर मचाने पर लोग वहां जुटे। इसकी सूचना बलियापुर पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ कर्माटांड़ पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम हेतु धनबाद भेज दिया है। मृतका 12वीं की छात्रा थी। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत परिजनों द्वारा नहीं दी गई है। बावजूद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।