Advertisements




विधायक चंद्रदेव ने तालाब जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):भूमि संरक्षण विभाग धनबाद की ओर से बलियापुर के महतो बांध तालाब, रघुनाथपुर एवं शीतलपुर के लालबांध सरकारी तालाब का जीणोद्धार किया जाएगा। इस कार्य का शिलान्यास शनिवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। मौके पर बिरसिंहपुर पंचायत के मुखिया रंगा किस्कू, सुबोध किस्कू, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र नाथ महतो, शेखर महतो, भारत महतो, कृष्णा महतो आदि थे।




