प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का धनबाद में होगा ऐतिहासिक स्वागत : श्रवण राय 

Advertisements

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का धनबाद में होगा ऐतिहासिक स्वागत : श्रवण राय

सरायढेला मंडल ने नवनिर्वाचित महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय का किया सम्मान

डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर अंतर्गत सरायढेला मंडल अध्यक्ष बसंती सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सरायढेला में धनबाद महानगर जिला के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रवण राय का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरायढेला मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर जिला अध्यक्ष श्रवण राय का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

सम्मान समारोह के उपरांत आयोजित बैठक में आगामी 25 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के धनबाद आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सरायढेला मंडल से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से आती है। उन्होंने कहा कि सरायढेला मंडल सदैव संगठनात्मक कार्यों में अग्रणी रहा है और आगामी दिनों में भी पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

सरायढेला मंडल अध्यक्ष बसंती सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह सम्मान समारोह संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ता 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी के स्वागत कार्यक्रम में पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ भाग लेंगे तथा सरायढेला मंडल की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री रीता यादव, भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, विकास सिन्हा, उमेश सिंह, संतोष सिंह, मोती महतो, सचिन सिंह, अरविंद सिंह, मुन्ना सिंह, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top