


डीईओ ने किया निरीक्षण, बंद पड़ा नया प्राथमिक विद्यालय पोखरिया शीघ्र होगा चालू 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :
धनबाद के डीईओ अभिषेक झा ने गुरुवार को टुंडी के पश्चिमी टुंडी स्थित बंद पड़े नया प्राथमिक विद्यालय पोखरिया का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कई वर्ष पहले नया प्राथमिक विद्यालय पोखरिया को नया प्राथमिक विद्यालय नारो में मर्ज किया गया था।
बीते दिनों पहले सरकार के निर्देश पर डीसी आदित्य रंजन, डीडीसी सन्नी राज समेत कई आला अधिकारियों के दौरे के बाद नया प्राथमिक विद्यालय पोखरिया को चालू करने का निर्देश दिया गया है। जिसपर पहल करते हुए डीईओ अभिषेक झा ने उक्त विद्यालय का निरीक्षण कर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। फिर वे उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मनियाडीह में चल रही प्री बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं पोखरिया स्थित शिबू आश्रम पहुंचकर भ्रमण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो, बीपीओ उमेश कुमार पासवान, सीआरपी प्रवीण गुप्ता, बीआरपी मनोज कुमार आदि मौजूद थे।



