



आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की रीढ़ : अखिलेश प्रसाद

तिसरी के सीओ ने सहायिका को सौंपा नियुक्ति पत्र
डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह : तिसरी अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ अखिलेश प्रसाद ने तिसरी पंचायत के चिलगिली गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की नव चयनित सहायिका कमली बेसरा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर सीओ प्रसाद ने नव चयनित सहायिका को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की रीढ़ है, ऐसे में सहायिका की भूमिका काफी अहम होती है। कार्यक्रम में तिसरी पंचायत की मुखिया किशोरी साव, झामूमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्नवाल, कांग्रेस नेता रामेश्वर चौधरी, बाल विकास परियोजना के महाबीर कुशवाहा, कनिय अभियंता संजय कुमार साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




