गिरिडीह के कार्यपालक अभियंता संतोष मरांडी का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में चयन

Advertisements

गिरिडीह के कार्यपालक अभियंता संतोष मरांडी का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में चयन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा 08 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक गोवा में आयोजित होने वाले आल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 में गिरिडीह विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार मरांडी हिस्सा लेंगे।

इस संबंध में कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार मरांडी ने बताया कि झारखंड सरकार, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, पर्यटन कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा पत्रांक क्री.नि.-06/आयोजन-03/2024-90 (दिनांक 02-12-2025) तथा शुद्धिपत्र पत्रांक क्री.नि.-06/आयोजन-03/2024-91 (दिनांक 03-12-2025) के माध्यम से आदेश निर्गत किया गया है।

वे रविवार को गोवा के लिए रवाना होंगे। संतोष मरांडी ने कहा कि झारखंड की ओर से आल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेना उनके लिए गौरव और अत्यंत खुशी की बात है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top