पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

Advertisements

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): काण्ड्रा पंचायत के सचिवालय के अगल बगल एवं आंगन में गुरुवार को पौधारोपण किया गया। मुखिया रिंकु देवी ने पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुखिया ने कहा कि घर या कार्यालय के अगल बगल आंगन में फूल पौधा से हरियाली रहने से लोगों को मानसिक शान्ति मिलती है और सुन्दरता भी बनी रहती हैं।
मौके पर पूर्व मुखिया सह भाजपा के जिला महामंत्री धनेश्वर महतो , वार्ड संख्या- एक के सदस्य नितु देवी , वार्ड संख्या- दो के सदस्य भारती देवी , वार्ड संख्या – छ: के सदस्य नीतु दास , रोजगार सेवक मौसिन अख्तर , करमा महतो , डेगलाल महतो के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top