आराध्या व रितु ने स्वर्ण पदक हासिल कर धनबाद का बढ़ाया मान श्रीराम सेना के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष उदय प्रताप ने किया सम्मानित

आराध्या व रितु ने स्वर्ण पदक हासिल कर धनबाद का बढ़ाया मान

श्रीराम सेना के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष उदय प्रताप ने किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद : उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित 41वी सीनियर तथा आठवीं कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धनबाद के दो खिलाड़ियों ने परचम लहराया है।
प्रतियोगिता में रितु कुमारी तथा आराध्या पांडे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर बुधवार को आयोजित सम्मान कार्यक्रम में  श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि भविष्य में धनबाद के बच्चे अपने प्रदर्शन और मेहनत के बल पर हर खेल प्रतिस्पर्धाओं में कमाल कर पदक प्राप्त करेंगे।    सम्मान कार्यक्रम में कोच विशाल पंडित, खिलाड़ियों में  नूर व्यास , लिखिता शर्मा, अदिति श्रीवास्तव, फरहाद अंजुम , उदय पंडित, अनुपम मंडल, शिवम राज , राज आर्य समेत अन्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top