



जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाएं: पीएन सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा ने की।
15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में सभी मंडलों में भव्य रूप से मनाने की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास करने को संकल्पित है।
जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राष्ट्रव्यापी जनजातीय गौरव दिवस पर पार्टी कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा ने कहा कि यह दिन न केवल एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यक्तित्व को याद करने का है बल्कि देश के आदिवासी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं वीरता को भी रेखांकित करता है।
जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष आदिवासी समुदायों के सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक अधिकारों के लिए था। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री पोरेश मुर्मू ने किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बंटी सोरेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री धनेश्वर महतो , जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, विष्णु त्रिपाठी, रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, राजकिशोर जैना , अवधेश शाह ,अजय दास ,बच्चा गिरी, किशोर मंडल , राजाराम दत्ता ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, संजय हांसदा, विजय हांसदा, दुर्गा टुडू, सिकंदर हेंब्रम, उत्तम सोरेन, रामू सोरेन ,सुरेश सोरेन ,विनोद हेंब्रम, डब्लू महतो आदि उपस्थित रहे।
