

आर्चरी प्रतियोगिता में भौंरा की संगीता ने हासिल किया रजत पदक
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद): पाटलिपुत्र खेल परिसर में 13 और 14 सितंबर को आयोजित खेलो इंडिया एनटीपीसी जोनल आर्चरी टूर्नामेंट में भौरा की संगीता कुमारी मुर्मू को रजत पदक मिला है । संगीता ने बताया कि सिम्फ़र डिगवाडीह में तीरंदाजी का बढ़ावा में डॉ सुधीर कुमार भारती, परमबीर शाह की मुख्य भूमिका है। प्रक्षिक्षक नितेश कुमार रजक व पंकज कुमार के कुशल नेतृत्व में बहुत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। यह प्रतियोगिता बिहार में पहली बार आयोजित की गई, जिसमें 6 राज्यों और विभिन्न संस्थानों के 350 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक शामिल हुए।
झारखंड की संगीता कुमारी मुर्मू को रजत,15000 मिला।
संगीता असम राइफल में जॉब करती है, फिलहाल मणिपुर में पदस्थापित है । इसके पिता किस्मत मुर्मू किसान है। बड़ी बहन ज्योति कुमारी प्राइवेट नर्स है और बड़े भाई एसआईएस सुरक्षा कर्मी है । संगीता ने बताया कि वर्ष 2012 में मैट्रिक के बाद सिंदरी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। वर्ष 2022 से असम राइफ़ल में जॉब कर रही है।
