सेवाभाव से देवतुल्य श्रद्धालुओं का कर रहा संभव सहयोग, 31 सूचना सह सहायता केन्द्रों में प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता कर्मी अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का कर रहे हैं निवर्हन

सेवाभाव से देवतुल्य श्रद्धालुओं का कर रहा संभव सहयोग, 31 सूचना सह सहायता केन्द्रों में प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता कर्मी अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का कर रहे हैं निवर्हन

डीजे न्यूज, देवघर:

श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 31 सूचना सह सहायता केन्द्र, 03 बाइक दस्ता की टीम एवं 02 टोटो चौबिसों घंटे कार्यरत हैं, ताकि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित सविधा मुहैया करायी जा सके। इसके अलावा मेला के दौरान बाबा नगरी आने वाले महिला श्रद्धालुओं के साथ बच्चों के सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 मातृत्व विश्राम गृह का निर्माण कराया गया है, जहां मातृत्व विश्राम गृह में सैनिटरी पैड, बच्चों के डायपर, बिस्कीट, दूध उपलब्ध कराया जा रहा है एवं महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी इन केन्द्रों पर की ग ई है।

इसके अलावे सूचना-सह-सहायता कर्मी पूरे तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने अपने केंन्द्रों में कार्य कर रहे हैं ताकि बिछुड़े हुए कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया जा सके। कांवरिया पथ एवं रूटलाईन में सभी कांवरियों के बीच जलार्पण संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाओं के साथ आवश्यक जानकारी लगातार प्रेषित की जा रही हैं। वहीं लगभग 36,829 श्रद्धालुओं को अब तक सूचना सह सहायता केंद्र के माध्यम से उनके परिजनों से मिलाया गया है। इस कड़ी में बाइक दस्ता के द्वारा चौबिसों घंटे सक्रिय होकर अपने परिजनों से बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं को मिलाने में हर संभव सहयोग कर रहें हैं।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top