हरियाली, भक्ति और उत्साह के संग सावन की खुशियों में डूबी महिलाएं, खेल और सौंदर्य प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

Advertisements

हरियाली, भक्ति और उत्साह के संग सावन की खुशियों में डूबी महिलाएं, खेल और सौंदर्य प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

गिरिडीह में तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को हुट्टी बाजार स्थित जिला कार्यालय परिसर में भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर तीन बजे से शुरू हुए इस आयोजन का नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुचिता देवी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भामाशाह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई।

इसके बाद गणेश वंदना के मधुर स्वर गूंजे और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। मंच संचालन की जिम्मेदारी सोनी साहा ने संभाली, जबकि महासचिव विनीता समेत अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

सावन की महत्ता पर विचार और सांस्कृतिक रंगों से सजा आयोजन

अपने संबोधन में महिला अध्यक्ष सुचिता देवी ने सावन माह की पवित्रता, हरियाली और भक्ति भाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह महीना शिवभक्तों के लिए विशेष होता है और प्रकृति की अनुपम छटा से मन को आनंद और शांति मिलती है।

कार्यक्रम में महिलाओं के बीच मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं और सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

सैकड़ों महिलाओं की रही सहभागिता

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ की सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में मार्गदर्शन मंडल की मीरा देवी, गीता देवी, मधु देवी, नीतू साहू, उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, सचिव पिंकी साह, शिल्पी साह, रूबी शाह, सुष्मिता शाह, रानी कुमारी, युवा अध्यक्ष सोनी साह, संगठन मंत्री डोली कुमारी, कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता, पूनम साव, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, कंचन कुमारी, किरण देवी, जयंती देवी, रंजू देवी, सीमा देवी, प्रमिला देवी और दीपा कुमारी समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top