Advertisements

भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन, शोक की लहर
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
बलियापुर के भाकपा माले कार्यकर्ता उत्तम दत्ता का मंगलवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के एवं अविवाहित थे। वे भाकपा माले के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप दत्ता के छोटे भाई थे। वह काफी दिनों से गंभीर बीमार से जूझ रहे थे। उनके निधन पर विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, भाजपा के ग्रमीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, आशीष चटर्जी, काशी मंडल, लायंस क्लब के गिरधारीलाल अग्रवाल, मुखिया गणेश महतो, विजय गोराय आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।