बगोदर में सघन वाहन जांच, 25 वाहनों से वसूला गया 25 हजार रुपये जुर्माना

बगोदर में सघन वाहन जांच, 25 वाहनों से वसूला गया 25 हजार रुपये जुर्माना

डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : मंगलवार को बगोदर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट, इंश्योरेंस, फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी कागजातों की जांच की गई।

जांच में नियम तोड़ने वाले 25 वाहनों से कुल 25,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें से 23,000 रुपये ऑनलाइन और 2,000 रुपये ऑफलाइन माध्यम से जमा किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और जरूरी कागजात साथ रखें, ताकि भविष्य में होने वाली सख्त कार्रवाई से बचा जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top