धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान का शुभारंभ

Advertisements

धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान का शुभारंभ

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):

धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान का शुभारंभ रविवार को बाघमारा प्रखंड के महेशपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय महतोटांड में हुआ। इस अभियान के तहत 15 जून से 30 जून तक अवेर्नेस एंड बेनिफिट स्टुरेंसन कैंप लगाया जाएगा।  धनबाद जिला अंतर्गत कुल 196 गांव में यह आयोजन किया जाना है। महतोटांड में आयोजित शिविर के माध्यम से जाती प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पी एम आवास योजना, मनरेगा आदि कई जनकल्याणकारी योजनाओं का निबंधन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, कल्याण पदाधिकारी भारती जी,नाजिर उपेंद्र टूडू मौजूद रहे। प्रखंड पदाधिकारियों द्वारा झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक विधायक मथुरा प्रसाद महतो, रतिलाल टूडू, विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन को पुष्प गुच्छे भेँट कर स्वागत किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top