राजगंज डिग्री कॉलेज में प्राचार्य नियुक्ति को लेकर हंगामा, पुलिस बल की मौजूदगी में कराया गया कार्यभार ग्रहण

Advertisements

राजगंज डिग्री कॉलेज में प्राचार्य नियुक्ति को लेकर हंगामा, पुलिस बल की मौजूदगी में कराया गया कार्यभार ग्रहण

डीजे न्यूज, राजगंज (धनबाद) :

राजगंज डिग्री कॉलेज में नई प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों और राजनीतिक दलों ने कॉलेज गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। पूर्व में भी प्राचार्य नियुक्ति मामले मे विरोध हुआ था। उस समय कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया गया था। इस मामले में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण और राजनीतिक दलों ने विरोध जताया।

स्थिति को बिगड़ता देख राजगंज थाना की पुलिस, बाघमारा अंचल अधिकारी बालकिशोर महतो और दंडाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।  इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिस बल बुलाया गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाया गया और कुछ लोगों को पुलिस अपने साथ ले ग ई।

प्रदर्शन में आजसू पार्टी के महेंद्र महतो, जेएलकेएम के विनय शर्मा, शिक्षक सुरेश प्रसाद महतो और नरेश महतो जैसे प्रमुख लोग शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज गेट का ताला तोड़ा गया।

हंगामे के बीच पहुंची नव नियुक्त प्राचार्य

विरोध और हंगामे के बीच ही नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. शर्मिला रानी कॉलेज पहुंचीं। उनका फूलों और गुलदस्ते से स्वागत किया गया। प्रशासन की मौजूदगी में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया और उन्होंने कॉलेज का कार्यभार ग्रहण किया।

प्रशासन की सक्रियता से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन इस घटना से कॉलेज परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top