22 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की हुई जांच
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): उप स्वास्थ्य केंद्र मोको में बुधवार को सोसाइटी ऑफ ऑबस्ट्रैट्रिक्स गैनोलॉजी के द्वारा स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार कार्यक्रम के तहत कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद डॉक्टर कोमल ने कहा कि कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसे एचपीवी वायरस बताते हुए कहा कि इसका इलाज बहुत जरूरी है। इसे रोकने के लिए टिका लगाना आवश्यक है। इस अवसर पर 55 लोगों की जांच की गई जिसमें 22 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर जांच हुई। सर्वाइकल कैंसर के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तार ढंग से बताया गया। इस अवसर पर दवा वितरण एवं पेप स्मेंयर जांच के लिए जांच किट एवं सामग्री सुरक्षा वैक्सीन उपलब्ध करवाया गया। मौके पर डॉक्टर नीलम बाला, डॉक्टर इशा रानी आदि थे।