युवाओं की ऊर्जा व सोच से ही देश की प्रगति एवं समाज में बदलाव संभव

युवाओं की ऊर्जा व सोच से ही देश की प्रगति एवं समाज में बदलाव संभव

डीजे न्यूज, बलियापुर: प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में बुधवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन कॉलेज की सचिव व भाजपा प्रदेश समिति सदस्य तारा देवी ने किया। उन्होंने कहा कि युवा देश एवं समाज को बदलने का ताकत रखते हैं। युवाओं की ऊर्जा एवं उनकी सोच से ही देश की प्रगति एवं समाज में बदलाव संभव है। कार्यक्रम के दौरान कुशबेरिया की दिव्यांग छात्र रेखा मिश्रा ने अपने एक पैर से आकर्षक डांस प्रस्तुत कर लोगों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मेलन में दिव्यांग रेखा मिश्रा के अलावा इस वर्ष की मैट्रिक एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षा में जिला टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन भाजपा के जिला मंत्री डॉक्टर निशि महतो द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, गिरधारी लाल अग्रवाल, डॉ संजय विश्वकर्मा, पंकज त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ सजल बनर्जी, प्रशांत कुमार महतो, विशाल, चंदन, रोहित आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top