विधायक सरयू राय ने जमुनिया नदी में अवैध खनन स्थल का किया निरीक्षण
नदी की प्रवाह को रोककर या मोड़कर अवैध कोयला खनन करना अपराध है: सरयू राय
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
नदी की धारा प्रवाह को रोककर या दूसरी ओर मोड़कर अवैध उत्खनन करना अपराध है। उक्त बाते जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने रविवार को कहीं। विधायक सरयू बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया नदी मे हो रहे अवैध उत्खनन स्थल का निरिक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा की झारखंड विधानसभा की समिति दो दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान धनबाद आई हुई है। सोमवार को जिला प्रशासन के साथ धनबाद मे बैठक आयोजित है। बैठक में अवैध उत्खनन मुद्दा उठेगा और इस पर रोकथाम की दिशा में कदम उठाने को कहा जाएगा। अगर जिला प्रशासन द्वारा कोई करवाई नहीं किया जाता है तो विधानसभा में इस बात को रखा जाएगा। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नही होती है तो हाइकोर्ट में केस फाइल करूंगा। एक सवाल के जवाब मे कहा की नदी वन विभाग के अंदर आता है, लेकिन झारखण्ड सरकार के कोई भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नही ठीक ढंग से नही निभा रही है। बीसीसीएल प्रबंधन के समानांतर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। कोई भी नया व्यक्ति देखकर यह नहीं बता सकता है की कौन उत्खनन स्थल बीसीसीएल का है और कौन अवैध स्थल है।
मौके पर विजय कुमार झा , उदय सिंह , जगत महतो , कांग्रेस के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम साव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान जमुनिया नदी पुल पर जैसे ही सरयू राय व अन्य लोग पहुंचे तो बीसीसीएल एरिया वन क्षेत्र के दमोदा कोलियरी के पीओ विजय कुमार सिंह वहां पहुंचे। विधायक सरयू राय ने अवैध उत्खनन स्थल की तरफ इशारा कर पूछा की यह क्या हो रहा है। दिनदहाड़े मशीन चलाकर अवैध उत्खनन हो रही है और अनगिनत महिला पुरुष कोयला काटकर इकट्ठा कर रहे है। सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस क्या कर रही है। पीओ ने कहा की यह अवैध उत्खनन स्थल बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र अंतर्गत आता है। वह एरिया वन क्षेत्र अंतर्गत कार्य करता है।
सरयू राय के द्वारा अवैध उत्खनन स्थल का निरिक्षण के दौरान ब्लॉक टू क्षेत्र के सीआईएसएफ टीम अपने वाहन के अन्दर बैठकर दूर से ही नजारा देखकर रही थी और एक आदमी को भेजकर पता कर रहे थे की कौन-कौन से नेता निरीक्षण के दौरान उपस्थित है और बार मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहे थे।