मारवाड़ी सम्मेलन के शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं में दिखा उत्साह
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित बृहद रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। समाचार लिखे जाने तक शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था और देर शाम तक इस संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद जताई गई।
श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में आयोजित इस रक्तदान शिविर के संयोजक पंकज राठी एवं सहसंयोजक सीए संजय शर्मा हैं। दोनों के नेतृत्व में शिविर का सफल संचालन किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में डॉ. सज्जन कुमार डोकानिया, ब्लड बैंक के डॉ. सोहेल, मुकेश जालान, सतीश केडिया, नीलकमल भारतीय, महासचिव सुनील मोदी, राकेश मोदी, संजय बुधौलिया, विकास खेतान, सरवन केडिया, रेड क्रॉस सोसाइटी के अरविंद कुमार, मदन विश्वकर्मा, विवेश जालान सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर देर शाम तक जारी रहेगा तथा रक्त संग्रह का अंतिम आंकड़ा शाम छह बजे के बाद जारी किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने की इस मुहिम में सहभागी बनने की अपील की।