आदिवासी समाज ने बाघमारा अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन, भू माफियाओं से जाहेरथान को कब्जामुक्त करने की मांग
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा अंचल के बौआकला उत्तर मौजा के काडामारा 8 लेन सड़क के बगल में स्थित 67 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जा करने का प्रयास भूमाफिया कर रहे है। उक्त जमीन पर आदिवासी समाज का धार्मिक स्थल जाहेरथान है। आदिवासी समाज यहां अपने संस्कृति के अनुसार पूजा पाठ करते है।
भूमाफिया के विरोध में आदिवासी समाज एकजुट होकर आक्रोश मार्च निकालते हुए बाघमारा अंचल कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया। समाज के लोग पारंपरिक हथियार तीर, धनुष, कुल्हाड़ी, मादर लेकर पहुँचे थे।
आंदोलन की अगुवाई करने वाले रमेश राही और वीरेंद्र हादसा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा करने वाले इस राज्य सरकार में भूमाफिया आदिवासी के धार्मिक स्थल को लूटने का काम कर रहे है। जाली दस्तावेज बना लिया गया है। आदिवासी जब इसका विरोध करते है तो झूठा मुकदमा दर्ज करने का धमकी दिया जाता है। आदिवासी अपने धार्मिक स्थल को कब्जा नही करने देंगे। किसी भी हद तक जाकर अपनी धार्मिक स्थल की सुरक्षा करेंगे।
पिछले दिनों निशा भगत भूमाफिया के कारण सुसाइड कर ली। आदिवासियों की सरकार का दावा करने वाली इस सरकार में आदिवासी सबसे अधिक लूट व छल का शिकार हो रहे हैं।
वही आदिवासी महिलाओं ने कहा काडामारा में उनके आदिवासी जाहेरथान है। जिसे भूमाफिया लूटने में लगा हुआ है। भूमाफिया का विरोध जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो महिलायें हथियार उठा अपना विरोध, अपने धार्मिक स्थल का सुरक्षा करेंगे।