उत्कृष्ट कार्य के लिए रेल कर्मियों को किया गया सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने 30 कर्मचारियों को सम्मानित किया। इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं/ असामान्यताओं को टाला गया। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।