उत्कृष्ट कार्य के लिए 29 रेलकर्मी हुए सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 29 कर्मचारियों सम्मानित किया। इन कर्मियों ने फरवरी माह में धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया, जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं/ असामान्यताओं को टला गया। मौके पर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।