कोयला भवन मुख्यालय में महाधरना 14 को
डीजे न्यूज, धनबाद: बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की बैठक सर्किट हाउस में कामरेड धनेश्वर दूरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूनियन के महामंत्री- सह विधायक अरूप चटर्जी सहित ईसीएल, सीसीएल और बीसीसीएल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बीसीसीएल प्रबंधन की अनदेखी रवैया के खिलाफ 14 मई को कोयला भवन मुख्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि विस्थापितों का नौकरी नहीं दिया जा रहा है। भू धंसान से प्रभावित रैयत विस्थापित को न्याय नहीं मिल रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि धरना के माध्यम से नर्सिंग स्टाफ फार्मासिस्ट बहाल करने, कोलियरी के अगल-बगल गांव में सीएसआर के तहत विकास , कोयला और फंड की लूट खसोट बंद करने, विस्थापन की पीड़ा झेल रहे लोगों की मांगों को प्रमुखता से उठाई जाएगी। धरना के बाद भी प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किए जाने पर चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में बसंत कुमार, अगम राम, रामजी यादव, आनंद महिपाल, नीताई महतो, मानस चटर्जी, राम कृष्णा पासवान ,सत्यनारायण सिंह ,जे के झा, गोपाल महतो, शेख रहीम, राजेंद्र प्रसाद महतो, कंचन महतो, धर्मेंद्र राय ,सुरेंद्र पासवान, बिंदा पासवान, राजेंद्र पासवान, पतीत पावन माझी आनंद लाल महतो, जीडी गोस्वामी अजय मिश्रा देव रंजन दास आदि ने भाग लिया।
यूनियन के महामंत्री कॉमरेड अरूप चटर्जी ने संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लेबर कोड के खिलाफ हमारी यूनियन बराबर लड़ी है और आगे भी लड़ाई जारी रहेगी।