उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम जनों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में जाति प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सहायता, बकाया वेतन भुगतान, दाखिल-खारिज, अतिक्रमित भूमि, जन्म प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध रूप से नाली निर्माण, पेंशन, छात्रवृत्ति, बैंक खाते से अवैध निकासी, घरेलू विवाद सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

जनता दरबार में धनबाद, बाघमारा, पुटकी, भूली, झरिया, गोविंदपुर, तोपचांची, बरवाअड्डा, कतरास, हीरापुर, बलियापुर, केन्दुआडीह, धनसार समेत कई अन्य जगह से आमजन पहुंचे थे।

उपायुक्त ने आमजनों के आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top