जेडआरयूसीसी की बैठक में सदस्य पिंटू ने सौंपा 15 सूत्री मांग पत्र
डीजे न्यूज, धनबाद : पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर मुख्यालय में मंगलवार को जेडआरयूसीसी की बैठक हुई। बैठक के दौरान क्षेत्रीय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित 15 सूत्री मांग पत्र जीएम को सौंपा।
पत्र में कहा है कि हावड़ा से गया तक चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को पटना तक विस्तार किया जाय। इससे रेल का आमदनी के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी और आम आदमी सहित रेल कर्मचारियों के लिए भी हाजीपुर जोनल मुख्यालय जाने में सहुलियत मिलेगी। गया-किउल लाईन में वारसलीगंज स्टेशन के अंदर बहुत सारा जमीन खाली पड़ा है। जिसे अवैध कब्जा कर लिया गया है। अवैध जमीन को मुक्त कराकर वहाँ रेल द्वारा दुकान का निर्माण कराया जाय जिससे रेल को काफी फायदा होगा।
धनबाद से गिरिडीह होते हुए हजारीबाग टाउन के लिए एक लोकल ट्रेन चलाई जाय। गया – हावड़ा भाया किउल को गया से 1 बजे दिन में परिचालन शुरू करने से यात्रियों को सुविधा मिलेगा। धनबाद रेल मण्डल के अंतर्गत आने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमो जंक्शन एवं कतरास, धनबाद स्टेशन इत्यादि स्टेशनों में साफ-सफाई की व्यवस्था बिल्कुल ही चरमराई हुई है। उसे दुरूस्त करने की मांग बार-बार करने के बाद भी नहीं किया गया है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाय। धनबाद रेल मण्डल के अंतर्गत आने वाले हजारीबाग रोड स्टेशन का नाम बदल कर सरिया स्टेशन के नाम से नामांकरण किया जाय। ट्रेन सं. – 5537/72 एवं 53373/74 कोडरमा बरकाकाना पैंसेजर को रांची जंक्शन तक चलाया जाय।
हाजीपुर जोन के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख स्टेशनों में तत्काल टिकट का दलाल द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उस पर कार्रवाई की जाय।धनबाद-पटना इण्टरसिटी ट्रेन का ठहराव कुमारधुबी स्टेशन में किया जाय। धनबाद होकर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में आपातकालीन कोटा बहुत ही कम है या नहीं के बराबर है जिसमें मुख्य रूप से जसीडीह बास्कोडिमा जो धनबाद होकर चलती है। प्रताप एक्सप्रेस, 15661 रांची कामाख्या एक्सप्रेस, सियालदह दुरून्तो एक्सप्रेस इत्यादि ट्रेनो में आपातकालीन कोटा सीट की संख्या बढ़ायी जाय। धनबाद से हजारीबाग टाउन के लिए एक लोकल ट्रेन चलाई जाय। धनबाद से नई दिल्ली एवं सिकन्दराबाद के लिए एक ट्रेन चलाई जाय। रेलवे द्वारा जो भी ठेकेदार को आउट सोर्सिंग के तहत् नियमतः कार्य दिये जाते है लेकिन वे पूरी तरीके से रेल हित में और यात्री हित में काम नहीं कर पाते है। इसके लिए एक निगरानी कमिटि का गठन किया जाना चाहिए जिसमें जोनल सदस्यों को भी शामिल किया जाना चाहिए ताकि समय-समय पर यात्रियों से जुड़े हुए समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक के समक्ष सच्चाई बात को रख सके। धनबाद रेल मण्डल सहित सभी रेल मण्डल में आरपीएफ की संख्या की कमी को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निजी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दूसरे जोन एवं डिवीजन की तरह निजी सुरक्षा गार्ड का व्यवस्था रेल प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए।
धनबाद से पटना होते हुए दुमका तक चलने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस को दुमका नहीं चलाकर धनवाद से बक्सर तक चलायी जाय जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। गया पटना रेल खंड पर चाकन्द, बेला समेत कई स्टेशनों में यूपीआई से टिकट खरीदने की सुविधा मुहैया करायी जाए।