जेएसएलपीएस की महिला कर्मियों से मिलीं जिप अध्यक्ष शारदा
दस दिनों के भीतर बकाया भुगतान कराने का दिया आश्वासन
डीजे न्यूज, धनबाद: जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने मंगलवार को जेएसएलपीएस (JSLPS) की महिला कर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई। महिला कर्मियों ने जिप अध्यक्ष को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि लंबे समय से उन्हें उनके कार्य का भुगतान नहीं मिला है। परिणामस्वरूप उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शारदा सिंह जी ने तत्काल उपायुक्त से इस विषय पर बातचीत की और शीघ्र समाधान की मांग की। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए आगामी 10 दिनों के भीतर बकाया भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। बता दें कि बकाया भुगतान करने की मांग को लेकर जेएसएलपीएस की महिला कर्मी धरने पर बैठी है।