बरोरा में सड़क हादसे में एक की मौत, मुआवजा की मांग को किया सड़क जाम

बरोरा में सड़क हादसे में एक की मौत, मुआवजा की मांग को किया सड़क जाम
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी के समीप हीरक रोड पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बड़ा पाडेयडीह निवासी अरविंद पाण्डेय (30 वर्ष) गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए बीसीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल डुमरा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित नागरिक और मृतक के परिजनों ने हरिणा चौक को जाम कर धरना पर बैठ गए। वे मुआवजा की मांग कर रहे थे।
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो व बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद रोड जाम समाप्त हुआ। वार्ता में सरकारी नियमानुसार दुर्घटना के तहत मिलने वाली सुविधा देने पर सहमति बनी। इसके लिए आवश्यक कागजात बाघमारा प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया।
मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे बाइक सवार अरविंद पाण्डेय धनबाद से लौट रहे थे। वह कंपनी के काम से धनबाद गए थे। लौटने के क्रम में घटनास्थल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार कर भाग निकला। सड़क दुर्घटना की खबर पाकर बरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अरविंद पाण्डेय को अपनी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद डुमरा अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। समाजसेवी गौतम पाण्डेय व उन्के सहयोगी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।  मृतक अरविंद पाण्डेय के एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना के खबर पाकर मृतक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top