उपायुक्त ने सुनी आम जनों की शिकायत

उपायुक्त ने सुनी आम जनों की शिकायत

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए आम जनों की शिकायत सुनीं।

जनता दरबार में केंदुआडीह से आए व्यक्ति ने भू-माफिया द्वारा जमीन का अतिक्रमण करने, पांडरपाला से आए व्यक्ति ने सड़क दुर्घटना के अंतर्गत मुआवजा दिलाने, झरिया के लिलोरी पथरा से आए व्यक्ति ने बेलगड़िया में आवास उपलब्ध कराने, जिनागोड़ा से आए व्यक्ति ने मुख्य मार्ग को ओवर बर्डन गिराकर अवरुद्ध करने, बाघमारा के हरिजन टोला से आई महिला ने उन पर आश्रित तीन दिव्यांग पुत्रियों के जीविका उपार्जन के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने आमजनों की शिकायतों का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा भी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top