उपायुक्त ने समझी मुखौटा निर्माण की प्रक्रिया, की कला की सराहना

उपायुक्त ने समझी मुखौटा निर्माण की प्रक्रिया, की कला की सराहना

डीजे न्यूज, धनबाद: रविवार को बैंक मोड़ के डीएमसी मॉल में शुरू हुए दो दिवसीय ‘शिल्पोत्सव’ में राज्य भर के शिल्पकारों ने अपनी कला की प्रदर्शनी लगायी है। यहां तक की कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोविंदपुर की छात्राओं के साथ-साथ कोडरमा, रांची समेत धनबाद के विभिन्न जगहों से आए कलाकार अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगाए हुए हैं।

शिल्पोत्सव का उद्घाटन करने के बाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सभी स्टॉल्स का निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष रूप से वे मुखौटा निर्माण से संबंधित स्टॉल पर रूके।

यह स्टॉल धनबाद की नाट्य संस्था द ब्लैक पर्ल्स की ओर से लगाया गया है। इसमें आन द स्पॉट मुखौटा बनाया गया और इसके निर्माण की प्रक्रिया भी बतायी गई।

उपायुक्त ने मुखौटा निर्माण की प्रक्रिया के बारे में संचालिका शारदा कुमारी गिरी से विस्तृत जानकारी ली। उन्हें यह जानकार प्रसन्नता हुई कि धनबाद में मुखौटा का निर्माण और प्रशिक्षण दोनों ही संचालित हो रहे हैं। शारदा कुमारी ने उपायुक्त को बताया कि मुखौटा का निर्माण रद्दी न्यूज पेपर, नैपकीन पेपर, मिट्टी, प्लास्टर आफ पेरिस, पट्टी के कपड़ें से किया जाता है।

उन्होंने बताया कि महज 20 मिनट के अंदर एक मुखौटा तैयार किया जाता है। वे लोगों के चेहरे का मुखौटा तुरंत तैयार कर देती हैं। उपायुक्त ने स्टॉल पर लगे विभिन्न आकार और प्रकार के मुखौटों को देखा और उनकी कला की सराहना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top