राजगंज इंटर कॉलेज में झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती धूमधाम से मनी, टॉपर्स सम्मानित
डीजे न्यूज, राजगंज (धनबाद) : राजगंज इंटर कॉलेज राजगंज में बुधवार को झारखंड आंदोलन के पुरोधा और कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर फर्स्ट टर्मिनल एग्जाम में टॉपर हुए बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ व्याख्याता डॉ इरफान अहमद, प्राचार्य संजीत कुमार, हीरालाल महतो, व्याख्याता सोमनाथ केसरी ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन संजीव प्रसाद गुप्ता ने किया वहीं सफल संचालन में व्याख्याता स्मिता कुमारी, शबनम परवीन, शकुंतला कुमारी, स्वाति राय, प्रियंका कुमारी, संजय कुमार, बसंत कुमार एवं कर्मियों में भुवनेश्वर महतो, दुर्योधन महतो, मीठे थापा, संजय कुमार उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि फरवरी 1973 को उन्होंने शिबू सोरेन और ए.के. राय के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की।
शिवाजी समाज
समाज सुधार और कुरीतियों को दूर करने के लिए उन्होंने ‘शिवाजी समाज’ की स्थापना की थी।
विस्थापितों की लड़ाई बोकारो स्टील प्लांट, बीसीसीएल और अन्य परियोजनाओं के कारण विस्थापित हुए गरीब और शोषित किसानों व मजदूरों के हक के लिए उन्होंने अदालत से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी।
पढ़ो और लड़ो का नारा देने के साथ सामाजिक कुरीतियों के अलावा महाजनी शोषण का भी तीव्र विरोध कर बिनोद बिहारी ने लोगों के साथ आंदोलन चलाया। यही कारण है कि धनबाद और इसके आसपास जिलों के ग्रामीण जागरूक हुए। अपने अधिकार के लिए आवाज उठानी शुरू की। इसका उन्हें परिणाम भी मिला। बिनोद बिहारी सामाजिक कार्य करने के कारण ही वे आज भी ग्रामीणों के दिलों में बसे हैं। बलियापुर बीबीएम कालेज परिसर में इनके समाधि स्थल के अलावा पूरे राज्य में इनकी 23 सितंबर को जयंती और 18 दिसंबर को पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाती है।
इस अवसर पर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के तीन टॉपर को सम्मानित किया गया।