पहला कदम स्कूल में असर्फी हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

पहला कदम स्कूल में असर्फी हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकों ने दिया आवश्यक परामर्श

डीजे न्यूज, धनबाद : नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर, सरायढेला स्थित विशेष दिव्यांग स्कूल पहला कदम में बुधवार को आसर्फी हॉस्पिटल, धनबाद के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्कूल के दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

आसर्फी हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ. कृष्ण ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान बच्चों का वजन, ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर , शरीर का तापमान, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर की जांच की गई। जांच के बाद बच्चों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी गई।

शिविर में आसर्फी हॉस्पिटल के मार्केटिंग विभाग से विवेक कुमार, चंचला कुमारी, काजल कुमारी एवं मनोज कुमार मौजूद रहे। सांसद कार्यालय के प्रतिनिधि मिल्टन पार्थ, संजय कुमार झा एवं संजीव अग्रवाल ने भी शिविर में सहभागिता की।

मौके पर ‘पहला कदम’ के सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल और स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल उपस्थित रहीं। अनीता अग्रवाल ने कहा कि विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी बेहद आवश्यक है। ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों से बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाने के साथ उन्हें उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए आसर्फी हॉस्पिटल की पूरी टीम के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल में समय-समय पर इस तरह की स्वास्थ्य जांच से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उनकी चिकित्सकीय देखभाल को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top